Skip to main content

Meandering Couplets

1.

तूफ़ान में है कश्ती, और दूर किनारे हैं !
यादें हैं तेरी, बाक़ी हम जिनके सहारे हैं !
तुम जब से गये हमदम , ऐसा हमें लगता है
हम जीत के भी सब कुछ , इस मोड़ पे हारे हैं !!


2.

जिंदगानी के शब्-ओ-रोज़ , किये हैं भारी !
हाथ में आई हुई थी जो, वो बाज़ी हारी !!
हम सा नादान ज़माने में भला होगा कोई ?
हमने खुद अपने ही पाँव पे कुल्हाड़ी मारी !!

  3.

हमने कोशिश हज़ार की लेकिन ,
दिल को आया नहीं सुकूँ अब तक !
दिल सुकूँ पायेगा ये जब की बात
हश्र दिल का मैं क्या करूँ तब तक ??
        

  4.
हमने एक बुत को, मोहब्बत में, खुदा समझा था !
 और फिर उसकी जफ़ाओं को, वफ़ा समझा था !!

चार दिन खेल के, एक रोज़ इसे तोड़ गया ;
दिल-ए-मासूम को, उस शख्स ने क्या समझा था ??

 5.
वफ़ा की आग न लग पाई जब लगाने से !

तो फिर बुझेगी भला किस तरह बुझाने से ?
मोहब्बतें हुआ करती हैं ज़िन्दा -ओ -जावेद (immortal)
 न मिट सकेगी मोहब्बत कभी मिटाने से !!

   --------
---Jawaid ''Saahir''

Comments

ankita said…
achaa likhaa h.....good wrk sirr.......praise k elawa kya boluu?????

hmmm..okk...

keep writingg......
i vl keep followingg......:-p
Jawaid 'Saahir' said…
Thanks dear Connoisseurs!!
U have really exalted me :)

[Actually some of these lines were written leisurely.... Here, I posted them as fillers.... in between...:)]

Popular posts from this blog

वो जो गीत तुमने सुना नहीं

वो जो गीत तुमने सुना नहीं मेरी उम्र भर का रियाज़ था ! मेरे दर्द कि थी वो दास्ताँ जिसे तुम हँसी में उड़ा गए ! मेरी उम्र से न सिमट सके मेरे दिल में इतने सवाल थे ! तेरे पास जितने जवाब थे तेरी एक निगाह में आ गए ! -- Anonymous  

दुआ ( A PRAYER)

मेरे अल्लाह मुझ को कामयाब -ओ -कामरां (successful) कर दे ! मैं मुश्त -ए-ख़ाक (a handful of dust) हूँ मालिक , तू मुझको आसमां कर दे !! गुनाहों और खताओं को हमारी माफ़ फरमा कर भलाई और नेकी से मुज़य्यन (adorn ) जिस्म -ओ - जाँ कर दे ! मैं अपने दस्त -ओ -बाज़ू (hands and arms) से दिखा दूँ कुछ नया कर के मेरी हिम्मत को , मेरे अज्म (will power ) को , इतना जवाँ कर दे !! मसाइब ( adversaries ) की है तपती धुप , झुलसा जा रहा हूँ मैं मेरे सर पे तू अपनी रहमतों   (blessings) का सायेबाँ ( shade/tent ) कर दे !! मेरी बिगड़ी   (troubles of life) बना दे , पार कर दे तू मेरा बेडा   (the boat of of life) चमन की तरह , मेरी ज़िन्दगी को शादमान (happy and care- free) कर दे ! मेरी जायज़ तमन्नाओं   (genuine desires) की अब तकमील (fulfillment) फरमा दे मुकम्मल   (complete) तू हमारी आरजुओं का जहाँ   कर दे !! -- Jawaid 'Saahir'

Dekha Hai Zindagi Ko Kuchh Itnaa Qareeb Se

[Here is a beautiful Ghazal by Sahir Ludhianvi which reflects a variety of concerns and feelings....] Dekhaa hai zindagii ko kuchh itnaa qareeb se Chehre tamaam lagne lage haiN ajeeb se Is rengti (crawling) hayaat (life) kaa kab tak uthaayeiN baar (weight)? Beemaar ab ulajhne lage haiN tabeeb (doctor/healer) se Har gaam (step) par hai majamaa (crowd) -e- ushshaaq (lovers; Plural of aashiq) muntazir (awaiting) Maqtal (place of execution) ki raah milti hai kuu-e-habeeb (lover’s street) se Is tarah zindagi ne diyaa hai hamaaraa saath jaise koi nibaah rahaa ho raqeeb (rival) se Ai rooh  (soul)  -e- asar   jaag, kahaaN so rahi hai tu? aawaaz de rahe haiN payambar (prophets) saleeb (cross) se -- Sahir Ludhianvi