Skip to main content

Meri 'Ammi' Kahti HaiN.....

अपने मुल्क की शान बनूँगा , मेरी अम्मी  कहती हैं !
एक भला (gentle) इंसान  बनूँगा , मेरी अम्मी   कहती हैं !

कहती हैं के , ''ला'ल मेरा , कुछ बन कर के दिखलायेगा ;
वो क्या है , यह सारी दुनिया को , एक दिन बतलायेगा !''

कहती हैं के , ''मेरा चंदा , चम् -चम् , चम् -चम् , चमकेगा ;
सूरज और सितारों जैसा , धरती पर ही दमकेगा !''

लेकिन ये अल्लाह ही जाने , के मेरी मंज़िल है कहाँ ,
मेरे जीवन की कश्ती का , न जाने साहिल (shore) है कहाँ ?

खुद अपनी पहचान बनूँगा , मेरी अम्मी  कहती हैं !!
एक भला (gentle) इंसान बनूँगा , मेरी अम्मी   कहती हैं !

मेरे वजूद (being, existence) में , उनकी दुआएं , उनकी मोहब्बत , शामिल (included) है ,
आज मैं जो कुछ हूँ , उस में अम्मी की मशक्क़त (toil) शामिल   है !

मेरे बचपन   और लड़कपन  से लेकर के आज तलक,
अम्मी ने ना जाने कितने दुःख झेले  मेरी खातिर;

अम्मी की ही उंगली  पकड़ के, दुनिया को देखा भाला;
तब कहीं जा के इस दुनिया को कुछ -कुछ  समझ सका 'साहिर'!

राहत (bliss) का सामान (means) बनूँगा , मेरी अम्मी   कहती हैं !!
एक भला (gentle) इंसान  बनूँगा , मेरी अम्मी   कहती हैं!

मेरी अदना (petty) ज़ात (self) पे तो एहसान   बहुत हैं अम्मी   के ,
और इस ज़ात (self) से वाबस्ता (related), अरमान   बहुत हैं अम्मी   के!!

मेरे मालिक (master; God), मेरे आका (master; God), तुझ से है 'साहिर' की दुआ (prayer),
ममता का आँचल कायम रखना तू मेरे सर (head) पे सदा (always)!

रंग हकीकत (truth) के , मेरी माँ   के सपनों   में भर देना ,
मुझ से वाबस्ता , उसकी हर ख्वाहिश (desire), पूरी कर देना ......!!!


---- Jawaid 'Saahir'







 

Comments

ankita said…
wow....sirr ye wali sach m bhut pyarii h...kya kare ammi ki toh bat hi nyari hoti h qki wo hoti hi itni pyarii h...:-)lollllzzz oopss lots of love to all the mothers in the world...:-)
Anonymous said…
''MaaN bachhoN ki jaaN hoti hai,
Wo hote haiN qismat wale, jinki maaN hoti hai...............!''
Asif Iqbal said…
I like this poem very much. This poem becomes very special on mother's day. Happy mothers' day to you and all........
M. J. HUSSAIN said…
Dear Connoisseurs!
I'm back to the blog after many days....
thanks for your comments! Happy Mothers' Day to all bcoz 'Every day is mothers' day'!!

these emotional outpourings are purely inspired by the mother and her love. the resemblance to 'papa kahtey hain', or Javed Akhtar Sahib's 'Mujhko YaqiN hai Such kahti thiN, Jo bhi Ammi Kahti TheeN'', are just coincidences. :))
ankita said…
welcumm bckkk:-)

Popular posts from this blog

वो जो गीत तुमने सुना नहीं

वो जो गीत तुमने सुना नहीं मेरी उम्र भर का रियाज़ था ! मेरे दर्द कि थी वो दास्ताँ जिसे तुम हँसी में उड़ा गए ! मेरी उम्र से न सिमट सके मेरे दिल में इतने सवाल थे ! तेरे पास जितने जवाब थे तेरी एक निगाह में आ गए ! -- Anonymous  

दुआ ( A PRAYER)

मेरे अल्लाह मुझ को कामयाब -ओ -कामरां (successful) कर दे ! मैं मुश्त -ए-ख़ाक (a handful of dust) हूँ मालिक , तू मुझको आसमां कर दे !! गुनाहों और खताओं को हमारी माफ़ फरमा कर भलाई और नेकी से मुज़य्यन (adorn ) जिस्म -ओ - जाँ कर दे ! मैं अपने दस्त -ओ -बाज़ू (hands and arms) से दिखा दूँ कुछ नया कर के मेरी हिम्मत को , मेरे अज्म (will power ) को , इतना जवाँ कर दे !! मसाइब ( adversaries ) की है तपती धुप , झुलसा जा रहा हूँ मैं मेरे सर पे तू अपनी रहमतों   (blessings) का सायेबाँ ( shade/tent ) कर दे !! मेरी बिगड़ी   (troubles of life) बना दे , पार कर दे तू मेरा बेडा   (the boat of of life) चमन की तरह , मेरी ज़िन्दगी को शादमान (happy and care- free) कर दे ! मेरी जायज़ तमन्नाओं   (genuine desires) की अब तकमील (fulfillment) फरमा दे मुकम्मल   (complete) तू हमारी आरजुओं का जहाँ   कर दे !! -- Jawaid 'Saahir'

Dekha Hai Zindagi Ko Kuchh Itnaa Qareeb Se

[Here is a beautiful Ghazal by Sahir Ludhianvi which reflects a variety of concerns and feelings....] Dekhaa hai zindagii ko kuchh itnaa qareeb se Chehre tamaam lagne lage haiN ajeeb se Is rengti (crawling) hayaat (life) kaa kab tak uthaayeiN baar (weight)? Beemaar ab ulajhne lage haiN tabeeb (doctor/healer) se Har gaam (step) par hai majamaa (crowd) -e- ushshaaq (lovers; Plural of aashiq) muntazir (awaiting) Maqtal (place of execution) ki raah milti hai kuu-e-habeeb (lover’s street) se Is tarah zindagi ne diyaa hai hamaaraa saath jaise koi nibaah rahaa ho raqeeb (rival) se Ai rooh  (soul)  -e- asar   jaag, kahaaN so rahi hai tu? aawaaz de rahe haiN payambar (prophets) saleeb (cross) se -- Sahir Ludhianvi