Skip to main content

Ghazal


दिल दुखा है बहुत, वफ़ा (fidelity) कर के!
हम भी देखेंगे अब जफ़ा (disloyalty) कर के!!

तीरगी (darkness) और बढ़ गयी, दिल की,
क्या मिला हम को घर जला कर के?

दर्द ही दर्द हैं मोहब्बत में,
हमने जाना है दिल लगा कर के!

मुतमइन (satisfied) है जो भूल कर हम को,
ख़ुश नहीं हम, उसे भुला कर के!

बाद मेरे वो शख्स सोचेगा,
खो दिया किस को, उसने पा कर के!

उसकी चाहत ने मुझको ए 'साहिर',
रख दिया क्या से क्या बना कर के!!
--- Jawaid 'Saahir'


Comments

Popular posts from this blog

वो जो गीत तुमने सुना नहीं

वो जो गीत तुमने सुना नहीं मेरी उम्र भर का रियाज़ था ! मेरे दर्द कि थी वो दास्ताँ जिसे तुम हँसी में उड़ा गए ! मेरी उम्र से न सिमट सके मेरे दिल में इतने सवाल थे ! तेरे पास जितने जवाब थे तेरी एक निगाह में आ गए ! -- Anonymous  

दुआ ( A PRAYER)

मेरे अल्लाह मुझ को कामयाब -ओ -कामरां (successful) कर दे ! मैं मुश्त -ए-ख़ाक (a handful of dust) हूँ मालिक , तू मुझको आसमां कर दे !! गुनाहों और खताओं को हमारी माफ़ फरमा कर भलाई और नेकी से मुज़य्यन (adorn ) जिस्म -ओ - जाँ कर दे ! मैं अपने दस्त -ओ -बाज़ू (hands and arms) से दिखा दूँ कुछ नया कर के मेरी हिम्मत को , मेरे अज्म (will power ) को , इतना जवाँ कर दे !! मसाइब ( adversaries ) की है तपती धुप , झुलसा जा रहा हूँ मैं मेरे सर पे तू अपनी रहमतों   (blessings) का सायेबाँ ( shade/tent ) कर दे !! मेरी बिगड़ी   (troubles of life) बना दे , पार कर दे तू मेरा बेडा   (the boat of of life) चमन की तरह , मेरी ज़िन्दगी को शादमान (happy and care- free) कर दे ! मेरी जायज़ तमन्नाओं   (genuine desires) की अब तकमील (fulfillment) फरमा दे मुकम्मल   (complete) तू हमारी आरजुओं का जहाँ   कर दे !! -- Jawaid 'Saahir'

Dekha Hai Zindagi Ko Kuchh Itnaa Qareeb Se

[Here is a beautiful Ghazal by Sahir Ludhianvi which reflects a variety of concerns and feelings....] Dekhaa hai zindagii ko kuchh itnaa qareeb se Chehre tamaam lagne lage haiN ajeeb se Is rengti (crawling) hayaat (life) kaa kab tak uthaayeiN baar (weight)? Beemaar ab ulajhne lage haiN tabeeb (doctor/healer) se Har gaam (step) par hai majamaa (crowd) -e- ushshaaq (lovers; Plural of aashiq) muntazir (awaiting) Maqtal (place of execution) ki raah milti hai kuu-e-habeeb (lover’s street) se Is tarah zindagi ne diyaa hai hamaaraa saath jaise koi nibaah rahaa ho raqeeb (rival) se Ai rooh  (soul)  -e- asar   jaag, kahaaN so rahi hai tu? aawaaz de rahe haiN payambar (prophets) saleeb (cross) se -- Sahir Ludhianvi