Skip to main content

नसीब अपना बना ले मुझको !

[Here is a complete version of another famous Ghazal by Qateel Shifai ! Jagjeet Singh has given it his beautiful voice! It is also one of my all time favourites......] 


अपने हाथों की लकीरों में बसा ले मुझको !
मैं हूँ तेरा, तू नसीब अपना बना ले मुझको !

मैं हूँ गर काँटा, तो चल मुझ से बचा कर दामन
मैं हूँ गर फूल, तो जूड़े में सजा ले मुझको !

मैं 'खुले दर के किसी घर' का हूँ सामाँ  (goods) प्यारे,
तू दबे पाँव कभी आके चुरा ले मुझको !!

मैं 'समन्दर' भी हूँ, 'मोती' भी हूँ, 'ग़ोता-ज़न' (one who dives deep) भी;
कोई भी नाम मेरा लेके बुला ले मुझको !

तू ने देखा नहीं, आईने से आगे कुछ भी 
ख़ुद-परस्ती  (Self-worship/praise) में कहीं तू न गँवा ले मुझको !

तर्क-ए-उल्फ़त  (abstaining from love) की क़सम भी कोई होती है क़सम ?
तू कभी याद तो कर, भूलने वाले मुझको !!

मुझसे तू पूछने आया है वफ़ा के माने ?
ये तेरी सादा-दिली  (plain heartedness) मार ना डाले मुझको।


कल की बात और है, मैं अब सा रहूँ या न रहूँ 
जितना जी चाहे तेरा, आज सता ले मुझको!

खुद को मैं बाँट न डालूं कहीं दामन- दामन
कर दिया तूने अगर, मेरे हवाले मुझको !

बादह ( Wine) फिर बादह  है, मैं ज़हर भी पी जाऊँ ‘क़तील’
शर्त ये है कोई बाहोँ में सम्भाले मुझको!!!

-- क़तील शिफाई

Comments

ankita said…
grave one nahh...acha likha h....hmm nice selection sir :-)
Jawaid 'Saahir' said…
Really! Welcome back Ankita :)
ankita said…
tnk you sir for welcumin me...n yeah really it was nice...

Popular posts from this blog

वो जो गीत तुमने सुना नहीं

वो जो गीत तुमने सुना नहीं मेरी उम्र भर का रियाज़ था ! मेरे दर्द कि थी वो दास्ताँ जिसे तुम हँसी में उड़ा गए ! मेरी उम्र से न सिमट सके मेरे दिल में इतने सवाल थे ! तेरे पास जितने जवाब थे तेरी एक निगाह में आ गए ! -- Anonymous  

दुआ ( A PRAYER)

मेरे अल्लाह मुझ को कामयाब -ओ -कामरां (successful) कर दे ! मैं मुश्त -ए-ख़ाक (a handful of dust) हूँ मालिक , तू मुझको आसमां कर दे !! गुनाहों और खताओं को हमारी माफ़ फरमा कर भलाई और नेकी से मुज़य्यन (adorn ) जिस्म -ओ - जाँ कर दे ! मैं अपने दस्त -ओ -बाज़ू (hands and arms) से दिखा दूँ कुछ नया कर के मेरी हिम्मत को , मेरे अज्म (will power ) को , इतना जवाँ कर दे !! मसाइब ( adversaries ) की है तपती धुप , झुलसा जा रहा हूँ मैं मेरे सर पे तू अपनी रहमतों   (blessings) का सायेबाँ ( shade/tent ) कर दे !! मेरी बिगड़ी   (troubles of life) बना दे , पार कर दे तू मेरा बेडा   (the boat of of life) चमन की तरह , मेरी ज़िन्दगी को शादमान (happy and care- free) कर दे ! मेरी जायज़ तमन्नाओं   (genuine desires) की अब तकमील (fulfillment) फरमा दे मुकम्मल   (complete) तू हमारी आरजुओं का जहाँ   कर दे !! -- Jawaid 'Saahir'

Dekha Hai Zindagi Ko Kuchh Itnaa Qareeb Se

[Here is a beautiful Ghazal by Sahir Ludhianvi which reflects a variety of concerns and feelings....] Dekhaa hai zindagii ko kuchh itnaa qareeb se Chehre tamaam lagne lage haiN ajeeb se Is rengti (crawling) hayaat (life) kaa kab tak uthaayeiN baar (weight)? Beemaar ab ulajhne lage haiN tabeeb (doctor/healer) se Har gaam (step) par hai majamaa (crowd) -e- ushshaaq (lovers; Plural of aashiq) muntazir (awaiting) Maqtal (place of execution) ki raah milti hai kuu-e-habeeb (lover’s street) se Is tarah zindagi ne diyaa hai hamaaraa saath jaise koi nibaah rahaa ho raqeeb (rival) se Ai rooh  (soul)  -e- asar   jaag, kahaaN so rahi hai tu? aawaaz de rahe haiN payambar (prophets) saleeb (cross) se -- Sahir Ludhianvi