Skip to main content

कुत्ते


यह गलियों के आवारा, बेकार कुत्ते!
कि बख्शा गया (bestowed with) जिनको शौक-ए-गदाई (the art of begging)!!

ज़माने की फिटकार (reprimands) सरमाया (wealth) उनका,
जहाँ भर की दुत्कार उनकी कमाई!!

न आराम शब् को , न राहत सवेरे ,
गिलाज़त ( dirt) में घर, नालियों में बसेरे!

जो बिगड़ें तो एक दूसरे से लड़ा दो !
ज़रा एक रोटी का टुकड़ा दिखा दो!

यह हर एक की ठोकरें खाने वाले,
यह फाक़ों (starvation) से उकता के मर जाने वाले!!

यह मज़लूम मख्लूक़ (oppressed community) गर सर उठाये ,
तो इंसान सब सरकशी (mischief) भूल जाए!!

यह चाहें तो दुनिया को अपना बना लें !
यह आक़ाओं (masters) की हड्डियाँ तक चबा लें !!

कोई इनको एहसास-ए-ज़िल्लत (feeling of insult/dishonor) दिला दे,
कोई इनकी सोई हुई दुम हिला दे !!


 --- फै ज़ अहमद फै ज़

Comments

Popular posts from this blog

वो जो गीत तुमने सुना नहीं

वो जो गीत तुमने सुना नहीं मेरी उम्र भर का रियाज़ था ! मेरे दर्द कि थी वो दास्ताँ जिसे तुम हँसी में उड़ा गए ! मेरी उम्र से न सिमट सके मेरे दिल में इतने सवाल थे ! तेरे पास जितने जवाब थे तेरी एक निगाह में आ गए ! -- Anonymous  

दुआ ( A PRAYER)

मेरे अल्लाह मुझ को कामयाब -ओ -कामरां (successful) कर दे ! मैं मुश्त -ए-ख़ाक (a handful of dust) हूँ मालिक , तू मुझको आसमां कर दे !! गुनाहों और खताओं को हमारी माफ़ फरमा कर भलाई और नेकी से मुज़य्यन (adorn ) जिस्म -ओ - जाँ कर दे ! मैं अपने दस्त -ओ -बाज़ू (hands and arms) से दिखा दूँ कुछ नया कर के मेरी हिम्मत को , मेरे अज्म (will power ) को , इतना जवाँ कर दे !! मसाइब ( adversaries ) की है तपती धुप , झुलसा जा रहा हूँ मैं मेरे सर पे तू अपनी रहमतों   (blessings) का सायेबाँ ( shade/tent ) कर दे !! मेरी बिगड़ी   (troubles of life) बना दे , पार कर दे तू मेरा बेडा   (the boat of of life) चमन की तरह , मेरी ज़िन्दगी को शादमान (happy and care- free) कर दे ! मेरी जायज़ तमन्नाओं   (genuine desires) की अब तकमील (fulfillment) फरमा दे मुकम्मल   (complete) तू हमारी आरजुओं का जहाँ   कर दे !! -- Jawaid 'Saahir'

Dekha Hai Zindagi Ko Kuchh Itnaa Qareeb Se

[Here is a beautiful Ghazal by Sahir Ludhianvi which reflects a variety of concerns and feelings....] Dekhaa hai zindagii ko kuchh itnaa qareeb se Chehre tamaam lagne lage haiN ajeeb se Is rengti (crawling) hayaat (life) kaa kab tak uthaayeiN baar (weight)? Beemaar ab ulajhne lage haiN tabeeb (doctor/healer) se Har gaam (step) par hai majamaa (crowd) -e- ushshaaq (lovers; Plural of aashiq) muntazir (awaiting) Maqtal (place of execution) ki raah milti hai kuu-e-habeeb (lover’s street) se Is tarah zindagi ne diyaa hai hamaaraa saath jaise koi nibaah rahaa ho raqeeb (rival) se Ai rooh  (soul)  -e- asar   jaag, kahaaN so rahi hai tu? aawaaz de rahe haiN payambar (prophets) saleeb (cross) se -- Sahir Ludhianvi