Skip to main content

पगली कविता


मेरी कविताएँ पगली हैं
ये हैं बिल्कुल सपनीली सी!
इन में जो  बातें  हैं  न  जी 
ये  सब  हैं  'ख़ाली-पीली' सी!!

माना ये दुनिया ज़ालिम है,
और इसकी हवा ज़हरीली सी !!
हैं लोग बड़े ही सर्द-मुहर,
बातें उनकी बर्फ़ीली सी !!

पर दुःख  के  आँसू, काहे को?
आँखें मत  रक्खो  गीली  सी!
जो  होना  है  सो  होएगा
आँखें  रक्खो  सपनीली  सी!!
ऐसी  ही  काली काली  सी
ऐसी  ही  गहरी, नशीली  सी!!

-- जावेद ''साहिर'' 

Comments

Charu Gupta said…
"Jaage hain der tak humeiN kuch der sone do,
ThoRi si raat aur hai subah to hone do,
Aadhe adhoore khwaab jo poore naa ho sake,
Ek baar phir se neend mein woh khwaab bone do..." :)
--Gulzar

Popular posts from this blog

वो जो गीत तुमने सुना नहीं

वो जो गीत तुमने सुना नहीं मेरी उम्र भर का रियाज़ था ! मेरे दर्द कि थी वो दास्ताँ जिसे तुम हँसी में उड़ा गए ! मेरी उम्र से न सिमट सके मेरे दिल में इतने सवाल थे ! तेरे पास जितने जवाब थे तेरी एक निगाह में आ गए ! -- Anonymous  

दुआ ( A PRAYER)

मेरे अल्लाह मुझ को कामयाब -ओ -कामरां (successful) कर दे ! मैं मुश्त -ए-ख़ाक (a handful of dust) हूँ मालिक , तू मुझको आसमां कर दे !! गुनाहों और खताओं को हमारी माफ़ फरमा कर भलाई और नेकी से मुज़य्यन (adorn ) जिस्म -ओ - जाँ कर दे ! मैं अपने दस्त -ओ -बाज़ू (hands and arms) से दिखा दूँ कुछ नया कर के मेरी हिम्मत को , मेरे अज्म (will power ) को , इतना जवाँ कर दे !! मसाइब ( adversaries ) की है तपती धुप , झुलसा जा रहा हूँ मैं मेरे सर पे तू अपनी रहमतों   (blessings) का सायेबाँ ( shade/tent ) कर दे !! मेरी बिगड़ी   (troubles of life) बना दे , पार कर दे तू मेरा बेडा   (the boat of of life) चमन की तरह , मेरी ज़िन्दगी को शादमान (happy and care- free) कर दे ! मेरी जायज़ तमन्नाओं   (genuine desires) की अब तकमील (fulfillment) फरमा दे मुकम्मल   (complete) तू हमारी आरजुओं का जहाँ   कर दे !! -- Jawaid 'Saahir'

Dekha Hai Zindagi Ko Kuchh Itnaa Qareeb Se

[Here is a beautiful Ghazal by Sahir Ludhianvi which reflects a variety of concerns and feelings....] Dekhaa hai zindagii ko kuchh itnaa qareeb se Chehre tamaam lagne lage haiN ajeeb se Is rengti (crawling) hayaat (life) kaa kab tak uthaayeiN baar (weight)? Beemaar ab ulajhne lage haiN tabeeb (doctor/healer) se Har gaam (step) par hai majamaa (crowd) -e- ushshaaq (lovers; Plural of aashiq) muntazir (awaiting) Maqtal (place of execution) ki raah milti hai kuu-e-habeeb (lover’s street) se Is tarah zindagi ne diyaa hai hamaaraa saath jaise koi nibaah rahaa ho raqeeb (rival) se Ai rooh  (soul)  -e- asar   jaag, kahaaN so rahi hai tu? aawaaz de rahe haiN payambar (prophets) saleeb (cross) se -- Sahir Ludhianvi