फ़िक्र
कई दिन से ये बात मैं सोचता हूँ
ऐ मेरी 'सेहर ', ऐ मेरी ज़िन्दगानी !
(Since so many days
I am thiking my love!)
के तुमसे बता दूँ मैं अपनी हक़ीक़त ,
सुना दूँ तुम्हें, अपनी सारी कहानी ....
(That I should tell you about my reality
that I should narrate before you all my stories!)
ये दिल कह रहा है के तुमसे बता दूँ
के तुमको तहे -दिल से चाहा है मैंने .
तमन्ना मुसिर है के अब ये जता दूँ
हमेशा तुम्हें ही सराहा है मैंने.
(The heart says that I should tell you
that I have loved you from the core of my heart.
The yearning insists that I must express now
that I have always admired you.)
मगर अक्ल मेरी मुझे टोकती है
मुझे कुछ भी कहने से ये रोकती है !
(But my sanity restraints me
from saying anything, it forbids me!)
के अपनी कहानी सुनाने से पहले
किताब अपने दिल की पढ़ाने से पहले
तेरी आरज़ू को, तेरी खुश्बूओं को
ज़ेहन और दिल में बसाने से पहले !
(For, before narrating my story to you
before making you read my heart's book
before relishing your desire, and savouring your fragrance
inside my mind and heart!)
inside my mind and heart!)
ज़रा सोच लूँ हाथ सीने पे रख कर
तुम्हें ज़िन्दगी में मैं क्या दे सकूँगा ???
(I must introspect , let me contemplate,
What would I be able to give you in life???)
मैं बेघर , बेचारा , मैं आवारा बादल
मैं बेकार सी शै , के मैं एक पागल !!
(That I am a homeless, a vulnerable vagabond;
an inept thing, an insane fellow!!)
कुछ अरमाँ सिसकते , हैं कुछ टूटे सपने
मेरे ग़म ही दुनिया में हैं मेरे अपने !
(Some sobbing desires, a few broken dreams
My woes and sorrows are the only things i call mine!)
मेरे सारे दुःख तुम उठाओगी कैसे ?
मेरे संग जीवन बिताओगी कैसे ?
ज़माना न चाहेगा चाहत हमारी
फिर अपने परायों को चाहोगी कैसे ?
मुझे ख़ुश रखोगी , तो रूठेगी दुनिया
तो सारे जहाँ को मनाओगी कैसे ??
(How will you bear all the pains that are mine?
how will you spend a lifetime with me?
the whole lot of people will be against our love,
then how will you love your kiths and kins?
The world will be unhappy, if you keep me happy
then how will you appease the world at large??)
मोहब्बत तुम्हें मुझसे गर हो भी जाये
तो अपनी मोहब्बत निभाओगी कैसे ???
(Even if you (actually) fall in love with me
how will you materialise this into a relation???)
यही फ़िक्र मेरी मुझे टोकती है
मोहब्बत के इज़हार से रोकती है !
(This is the perturbation that restraints me
And forbids me from expressing my love!)
के जब तुमको मैं दे न पाऊंगा खुशियाँ
मुझे हक़ नहीं है के मैं तुमको चाहूँ !
मुझे ये कभी भी गवारा न होगा
के दुश्वार राहों पे तुमको चलाऊँ !!!
(That when I won't be able to give you contentments
I have no right to love you!
I would never be inclined
to make you walk on distressing paths!!!)

Comments
Lekin is se zyada touching aur plain toh abhi post honi baaqi hain....
Isliye chori ka irada tark kar do:)
Your honesty is really encouraging!!